👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में ततारपुर ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की और जमकर चालान किए. दरोगा ओंकार सिंह सहरावत ने पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों के चालान भी किए. साथ ही दो पहिया वाहन पर ट्रिपलिंग और बिना हेलमेट चलने वाले लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा. पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.
स्कूटी खरीदने पर #Hero दे रहा है 6,000 तक के Benefit





























