👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली कस्बे में स्थित एसबीआई बैंक का अलार्म देर रात अचानक बच गया जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो कुछ हाथ नहीं आया. इसके बाद पुलिस ने बैंक के अधिकारियों से संपर्क किया और पाया कि तकनीकी खराबी के चलते यह अलार्म बज जाता है. पुलिस ने बैंक के अधिकारियों को अलार्म ठीक कराने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं.
जिस समय अलार्म बजा उस समय आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में बैंक पहुंची पुलिस तो कुछ नहीं मिला. दरअसल छुट्टी के चलते कई दिनों से बंद बैंक का अलार्म बजने से पुलिस चौक गई. फिलहाल अधिकारियों को अलार्म ठीक करने के लिए आदेशित किया गया.

























