
स्काउट ऐंड गाइड को पढ़ाया टी.बी. का पाठ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधानमंत्री के टी 0बी0 मुक्त भारत करने के सपने को साकार करने हेतु जिलाधिकारी कविता मीणा के निर्देशानुसार एवम् मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में जनपद में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज श्रीजैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ प्रांगण में राज्य पुरस्कार पंजीकरण आवेदन शिविर के आयोजन के अवसर पर जिला जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश सिंह एवम् उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ कृष्ण कुमार शर्मा द्वारा बालक/ बालिकाओं को क्षय रोग के लक्षण उपचार निदान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। डॉ राजेश सिंह ने बताया कि टी 0बी0 की पहचान उसके लक्षणों के द्वारा आसानी से हो सकती हैं यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक से खांसी, खांसी के साथ बलगम आना, बलगम में खून आना, भूख कम लगना, वजन कम होना, रात में पसीना आना, आदि लक्षण दिखाई दे तो उसको तुरन्त अपने नजदीकी अस्पताल में जाकर अपनी जाँच करानी चाहिए एवम् यदि बीमारी आती है तो चिकित्सक की सलाहनुसार उपचार लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में श्री जैन कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़ आर्य ,कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज हापुड़,चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज हापुड़ ,श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज हापुर मारवाड़ इंटर कॉलेज पिलखुआ श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज पिलखुआ हिंदू कन्या इंटर कॉलेज पिलखुवा श्रीमती ब्रह्मा देवी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज हापुड़, आरएसके इंटर कॉलेज सिंभावली रेनबो पब्लिक स्कूल देहरा कुटी आदि विद्यालयों के स्काउट गाइड ने प्रति भाग किया शिविर में राज्य पुरस्कार आवेदन से संबंधित सभी जानकारियां स्काउट गाइड को जिला संगठन आयुक्त श्री प्रकाश शर्मा ने प्रदान की उन्होंने बताया कि शिविर में लगभग 100 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय टी 0बी 0के जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने स्काउट गाइड को टी 0बी0 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की उन्होंने सभी स्काउट गाइड को बताया कि अपने आस पड़ोस में यदि किसी व्यक्ति को खांसी वजन कम होना बुखार होना आदि लक्षण दिखाई देते हैं तो उनको राजकीय चिकित्सालय जांच के लिए जरूर भेजें ताकि समय पर उनका इलाज किया जा सके यह इलाज पूर्णतया निशुल्क है साथ ही मरीज को पोषण पोटली के लिए कुछ नगद धनराशि भी उसके बैंक खाते में प्रेषित की जाती है ताकि वह स्वस्थ रह सके इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य पारुल त्यागी जिला सचिव कृष्ण द्विवेदी प्रीतम सिंह विजय कुमार डॉ स्नेहा प्रिया नीति शर्मा भावना शर्मा अतुल शर्मा कृष्णा रेखा रानी राजकुमारी गुप्ता मोनिका जिंदल सुनीता रानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे जिला प्रशिक्षण सलाहकार प्रशांत कुमार एवं नवनीत का विशेष सहयोग रहा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























