
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा विभाग ने अवैध वसूली करने के मामले में सख्ती दिखाते हुए विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी प्राइवेट कर्मचारी न रखें। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। प्राइवेट कर्मचारी रखने से विभाग की गोपनीयता भंग होती है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील कुमार ने कहा कि कोई भी प्राइवेट व्यक्ति ना रखें। काम में भी प्राइवेट व्यक्ति मदद नहीं करेगा। साथ ही किसी भी प्रतिष्ठान पर प्राइवेट व्यक्ति नहीं जाएगा। यदि ऐसा हुआ तो कार्रवाई होगी और मुख्यालय को इसकी सूचना दी जाएगी। ड्राइवर व किसी भी पद पर प्राइवेट व्यक्ति को रखने पर कार्रवाई होगी।
आपको बता दें कि ऐसे मामले सामने आते हैं जब प्राइवेट कर्मचारी प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर अवैध वसूली करते हैं जिसके चलते यह आदेश दिए गए हैं।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131
























