👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन टिकैत के तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम शुक्रवार को एक ज्ञापन सोपा और और आरोप लगाया कि जनपद हापुड़ में विद्यालय अपनी मनमानी कर रहे हैं जो अत्यधिक धनराशि की किताबें दिला रहे हैं और मनमाने दाम वसूल रहे हैं। निश्चित दुकानों से ही किताबें मिल रही हैं। दुकानदार भी मनमाने दामों पर किताब बेच रहा है। ऐसे में श्यामसुंदर त्यागी ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं किया गया तो वह तीन दिन बाद धरना प्रदर्शन करेंगे।

























