हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर आगामी आठ अगस्त को निजी स्कूल संचालकों ने स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है। साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया है। पदाधिकारियों का कहना है कि निजी स्कूलों के संचालकों का उत्पीड़न बंद किया जाए।

दरअसल आजमगढ़ के स्कूल में बच्ची की मौत के मामले में प्रिंसिपल की गिरफ्तारी से खफा एसोसिएशन ने ऑनलाइन बैठक की जिसमें यह फैसला लिया गया कि 8 अगस्त को स्कूल के संचालक उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएंगे और जिलाधिकारी को पत्र सौंपेंगे। एसोसिएशन ने इसी के साथ आरोप लगाया कि जो छात्र आर्थिक रूप से कमजोर नहीं है उन्हें भी आरटीई के तहत स्कूलों में दाखिला दिलाया जा रहा है। बैठक में अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष खुराना आदि उपस्थित रहे।
हापुड़: अब खरीदें रिलायंस Independence आटा, मैदा, सूजी आदि: 7500350063
https://ehapurnews.com/hapur-buy-now-reliance-independence-flour-maida-semolina-etc-7500350063/





















