हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री रामलीला समिति हापुड़ की एक बैठक प्रधान रविंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके निवास पर संपन्न हुई! जिसमें आगामी श्री रामलीला मंचन एवं शोभा यात्रा के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। प्रधान रविंद्र गुप्ता ने सभा को बताया कि इस वर्ष श्री रामलीला का मंचन पूर्व वर्षों से भी अधिक भव्य एवं सुंदर होगा। इस वर्ष श्री रामलीला समिति हापुड़ के द्वारा रामलीला मंचन को और व्यापक एवं विस्तृत रूप देने के लिए विद्यालयों के छात्र -छात्राओं के द्वारा तैयार किए हुए सांस्कृतिक धार्मिक और देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रमों को मंच प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। समिति के पदाधिकारियों द्वारा इन कार्यक्रमों के लिए श्री रामलीला समिति के विशेष सहयोगी उदय कंसल को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है जिनकी देखरेख में विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन एवं प्रदर्शन किया जाएगा। उदय कंसल ने बताया कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार उत्तम व समाज के लिए संदेश देने वाले कार्यक्रमों को इस वर्ष श्री रामलीला समिति अपना मंच प्रदान कर एक सराहनीय कार्य कर रही हैं। महामंत्री विनोद वर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक विद्यालय एवं छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा!
मीडिया प्रभारी शुभम गोयल ने बताया कि कार्यक्रम दिनांक एवं विषय इस प्रकार रहेंगे–दिनांक 28 सितंबर समाज को संदेश प्रदान करती हुई लघु नाटिका, गीत एवं कविता, दिनांक 29 सितंबर-
महिला सशक्तिकरण केंद्रित लघु नाटिका एवं गीत, दिनांक 2 अक्टूबर-
देश भक्ति से संबंधित गीत,कविता एवं महात्मा गांधी जी के जीवन पर आधारित लघु नाटिका, दिनांक 3 अक्टूबर- श्री राम एवं रामायण पात्रों से जुड़े हुए ज्ञान-प्रद प्रसंग पर आधारित लघु नाटिका दिनांक 4 अक्टूबर-योग पर आधारित प्रदर्शन एवं मंचन का कार्यक्रम रहेगा। बैठक में उमेश अग्रवाल, नन्हेंमल ठेकेदार, नवीन वर्मा, कपिल अग्रवाल, मनीष मित्तल, सारंग अग्रवाल, नवीन गुप्ता ,अंकुर अग्रवाल, विमल वर्मा, राम कुमार गर्ग, संजय वर्मा, उमेश मित्तल मनोज वर्मा चंद्र प्रकाश ठठेरे ,राकेश बजरंगी, अमित कंसल आदि उपस्थित रहे।
























