हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की सूदना रोड पर मंगलवार की सुबह करीब 10:00 बजे अध्यापिकाओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर खेतों में गिरकर पलट गई। इस दौरान करीब पांच शिक्षिकाएं बस में सवार थे जिन्हें मामूली रुप से चोटें आई हैं। राहगीरों ने घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। राहत की बात यह रही कि बस में छात्र नहीं थे वरना यह बड़ा हादसा हो सकता था।

मामला मंगलवार का है जब गांव धनोरा के पास स्थित शंकर मॉडर्न पब्लिक स्कूल की बस अध्यापिकाओं को लेकर स्कूल जा रही थी। जैसे ही बस सूदना रोड पर पहुंची तो चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा गिरी। सड़क हादसे के दौरान शिक्षिकाएं घायल हो गई जिन्हें राहगीरों व ग्रामीणों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर























