
सड़क हादसे में स्कूल जा रही शिक्षिका गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर बुधवार की सुबह एक बाइक ने स्कूल शिक्षिका को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
गाजियाबाद निवासी इसरत चौधरी गढ़ स्थित आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षिका है जो बुधवार की सुबह कैब से गढ़ पहुंची। बताया गया कि बदरखा फ्लाईओवर के पास कैब से उतरने के बाद वह हाईवे पार कर रही थी। तभी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के दौरान वह घायल हो गई जिन्हें गढ़ के चिकित्सालय में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर स्कूल के शिक्षक भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि शिक्षिका के पैर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























