
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर(ehapurnews.com):सनातन हिन्दू वाहिनी भारत द्वारा संगठन विस्तार एवं सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद हापुड़ में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियाँ की गईं।
जिला अध्यक्ष अमित कुमार माहेश्वरी, उपाध्यक्ष राहुल अग्रवाल एडवोकेट, महा मंत्री दीपक कुमार गुप्ता के निर्देशन में जारी नियुक्ति प्रमाण पत्रों के माध्यम से संगठन में सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं जिसमें जिला संगठन मंत्री गौरव प्रताप कोरी हापुड़ नगर अध्यक्ष अमरेश कौशिक गढ़मुक्तेश्वर नगर अध्यक्ष कपिल कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि सनातन हिन्दू वाहिनी भारत का उद्देश्य समाज में सनातन धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाना, हिन्दू समाज को संगठित करना तथा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को मजबूती प्रदान करना है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। संगठन ने आशा व्यक्त की कि सभी पदाधिकारी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे तथा हिन्दू समाज को एकजुट करने का कार्य करेंगे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)
























