
ट्रांसफार्मर फूंकने के मामले में जेई से वसूली की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के सपनावत उपकेंद्र क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फूंकने के मामले में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने अवर अभियंता पर कार्रवाई की है और 13,216 रुपए की वसूली के आदेश जारी किए हैं। बिजली विभाग के कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बना है।
प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बताया कि 27 मार्च 2026 को विद्युत वितरण खंड द्वितीय हापुड़ के अंतर्गत पंचायत घर बड़ौदा के पास लगा 63 केवीए ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले में अवर अभियंता ईश्वर प्रसाद से स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन वह ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण और प्रोटेक्शन कार्य से जुड़े कोई ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सके। जांच में अर्थिंग, फ़्यूज़ सेट और लोड बैलेंसिंग से संबंधित रिकार्ड भी नहीं मिला। ऐसे में ट्रांसफॉर्मर प्रोटक्शन कार्य को गंभीरता से नहीं लिया गया। इसके चलते निगम को आर्थिक नुकसान हुआ। लोगों को बिजली संकट झेलना पड़ा। इसके बाद ट्रांसफार्मर की औसत मरम्मत लगभग 26,413 रुपए का 50% यानी 13,216 रुपए वसूलने के आदेश जारी किए गए हैं।
99 मिनी मॉल से 500/- रूपए की खरीद पर 229/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867






















