खोया,दूध,पनीर व क्रीम की हुई सैम्पलिंग, जांच को भेजे नमूने
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में खाद्य सुरक्षा टीम की छापामार कार्रवाई जारी है जिसके तहत टीम ने दूध, पनीर ,क्रीम आदि के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं।यह कार्रवाई शासन के निर्देश पर होली पर्व के मद्देनजर की जा रही है।
होली के पर्व को दृष्टिगत रखते हुए शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपदीय टीम(श्री संदीप कुमार, श्री सौरभ सोनी,श्री शिवदास सिंह, श्री ओम प्रकाश खाद्य सुरक्षा अधिकारी) द्वारा श्री महेन्द्र श्रीवास्तव सहायक आयुक्त(खाद्य)-II के पर्यवेक्षण एवं श्री सतीश कुमार,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में प्रवर्तन कार्यवाही करते हुए ओम डेयरी के निर्माण परिसर ग्राम पसवाड़ा से दूध,क्रीम,पनीर का एक एक नमूना,गाड़ी नंबर UP 13 BT 7038 से दूध का एक नमूना, लक्ष्य ट्रेडिंग कंपनी स्याना चौपला गढ़मुक्तेश्वर से सॉस,पापड़,मसाला जीरा ड्रिंक का एक एक नमूना,शिवा ढाबा परिसर गढ़मुक्तेश्वर पर स्थित युनुस फ्रूट्स कंपनी से रंगीन कचरी के 2 नमूने , बिलाल मिष्ठान भंडार दोताई से मावा का एक नमूना संग्रहित किया,इस प्रकार कुल 10 नमूने संग्रहित किये गये। सभी नमूनो को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065

अग्रवाल महासभा चुनाव: प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले से खास बातचीत
अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से उपमंत्री पद पर हिमांशु गोयल मैदान में

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से कार्यकारणी सदस्य हेतु मुदित गोयल मैदान में

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विमेश गोयल की अपील























