👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के हाफिजपुर के गांव बड़ौदा सिहानी निवासी सलमान ने बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में दम दिखाते हुए जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। सलमान इससे पहले भी कई मुकाम अपने नाम कर चुके हैं।
दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर के पास आयोजित इंडिया क्लासिक कप बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में सलमान अली पुत्र शमशाद अली ने भी हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। सलमान ने पूरे देश में जनपद का नाम रोशन किया है। बता दें कि बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से आए बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया जहां सलमान ने बढ़िया प्रदर्शन किया है।




























