हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के गांव सपनावत निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा जल्द ही मलेशिया में होने वाली चैंपियनशिप में खेलेंगे। इस चैंपियनशिप के लिए उनका चयन हो गया है जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। चयन होने के पश्चात विनोद राणा ने अपनी प्रैक्टिस के लिए समय बढ़ा दिया है और कड़ी मशक्कत में जुट गए हैं। चैंपियनशिप में विनोद राणा तीन और चार दिसंबर को 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर व 3 किलोमीटर वर्ग दौड़ में हिस्सा लेंगे। बता दें कि विनोद राणा इससे पहले कई मुकाम हासिल कर चुके हैं। बॉक्सिंग, कुश्ती, जुजित्सु मैराथन जैसे अंतरराष्ट्रीय खेलों में भी उन्होंने कई मेडल जीतकर हापुड़ जनपद का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन किया है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625






















