
सैनी प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी में जुटा सैनी महासभा उ. प्र.
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में 5 अक्टूबर 2025 को होने वाले ’’सैनी प्रतिभा सम्मान’’ कार्यक्रम को लेकर सैनी महासभा के पदाधिकारियों द्वारा रविवार से पूरे जिले में सैनी समाज के लोगो को घर -घर जाकर कार्यक्रम का प्रचार प्रसार कर रहे है तथा सभी को निमंत्रण पत्र व गांव- गांव जाकर स्टीकर चिपाकर व पम्पलेट बाटकर प्रचार चल रहा है।
जिला अध्यक्ष शिव कुमार सैनी ने कहा, समाज के लिए सैनी महासभा उत्तर प्रदेश हमेश तत्पर रही है और प्रदेश में समय – समय पर प्रोग्राम कर सैनी समाज को हर क्षेत्र में जागरुक करने का काम किया है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पांच अक्टूबर को सैनी महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में 12वाँ अधिवेशन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन होगा। जिसमें सत्र 2024-2025 में हाईस्कूल, इण्टर, डिग्री, डिप्लोमा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले एवं प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को कार्यक्रम में ’’सैनी प्रतिभा सम्मान’’ से सम्मानित किया जायेगा।
जिसमें मुख्य अतिथि – स्वामी प्रसाद मौर्य (पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार), राजकुमार सैनी (पूर्व सांसद हरियाणा) आ रहे है।
जिसमें जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी सिमरोली वाले, अरविन्द सैनी, सागर सैनी, मूलचन्द सैनी, हरदेश सैनी, हरीश सैनी, मुकेश सैनी ने होने वाले कार्यक्रम से लोगों को अवगत कराया व कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















