सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के दौरान घायल हुए सचिन को आया होश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में स्थित गांव अल्लाबख्शपुर में सोमवार की रात को हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत के दौरान घायल हुए एक सचिन को अस्पताल में होश आ गया। होश आने के बाद सचिन ने कहा कि मैं यहां कैसे आ गया और मेरे साथी कहां है? जिसके बाद परिजनों ने सचिन को केवल घायल होने की बात बताई है। साथियों के मौत की जानकारी नहीं दी है।
आपको बता दें कि सचिन का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उपचार के दौरान जब सचिन को होश आया तो तहेरे भाई अमित ने सचिन से मुलाकात की। अमित ने बताया कि करीब दो मिनट हुई वार्तालाप में सचिन ने उससे पूछा कि मैं यहां कैसे आ गया और मेरे साथी कहां है। मैं अपने साथियों के साथ कैंचीधाम जा रहा था। अमित ने सचिन से सभी साथियों के सही होने की बात कहते हुए उसके घायल होने के बारे में बताया। इस सड़क हादसे में सचिन की पसली, पैर, हाथ में फैक्चर आया है। इसके बाद चिकित्सकों ने अमित को बाहर बैठा दिया और सचिन से कम बोलने के लिए कहा गया है। साथ ही आईसीयू में लोगों को भी कम जाने दिया जा रहा है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























