आरटीओ ने दस बड़े बकायदारों की सूची जारी की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सालों से परिवहन विभाग का टैक्स जमा न करने वालों दस बकायेदारों की सूची अधिकारियों ने सार्वजनिक करते हुए कार्यालय में चस्पा कर दी है। इन वाहन स्वामियों पर विभाग का 35.13 लाख रुपये बकाया है। एक माह बाद बकाया जमा न करने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तहसील से आरसी जारी कराई जाएगी। जिले के लगभग दो हजार व्यावसायिक वाहन स्वामियों पर परिवहन विभाग का ढ़ाई करोड़ से अधिक बकाया है। इनमें से दस बकायादार ऐसे हैं, जिन पर अकेले ही 35.13 लाख का बकाया है। नोटिस देने के बाद भी यह बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई की है। एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान ने बताया कि चार कैब, तीन मोटर कैब और तीन बड़े वाहनों पर बकाया है। सभी को नोटिस भेजने के साथ सूची चस्पा कर दी है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483

























