मई माह में गर्मी की तपन से हापुड़ भी अछूता नहीं रहेगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मौसम विभाग द्वारा मई माह में गर्मी की तपन व लू लेकर की गई घोषणा से तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पापड़ नगरी हापुड़ भी गर्मी की तपन से अछूता नहीं रहेगा और अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। प्रदेश सरकार ने हीट वेव से बचाव हेतु गाइड लाइन भी जारी की है जिला प्रशासन से चिकित्सीय प्रबंध जुटाने को कहा है।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को कहा कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मई के महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है। इसके साथ ही दो से चार दिन तक लू चल सकती है।
आईएमडी प्रमुख मृत्युजय महापात्र ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर भागों, उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर प्रायद्वीप भारत को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान समेत अन्य क्षेत्रों में मई के महीने में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहने का अनुमान है। पूर्वी मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ के कुछ भागों, आंतरिक ओडिशा, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड और बिहार समेत अन्य इलाकों में स लगभग दो से चार दिन लू चल सकती है, जो सामान्य से अधिक है। आम तौर पर उत्तरी मैदानी इलाकों, मध्य भारत और प्रायद्वीपीय भारत के आसपास के क्षेत्रों में पाई में लगभग तीन दिन लू चलती है।
ये भी पढ़ेःमामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
मामा यादव होटल में कीड़े वाली सब्जी खिलाने का आरोप, विरोध करने पर मालिक ने ग्राहक को पीटा
रेमंड दे रहे हैं टेलरिंग पर 50% की छूट, रेमंड (आर. के. प्लाजा): 8791513811

























