हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पथ संचलन निकाला। इस दौरान कई स्वयं सेवक शामिल हुए। हापुड़ के गांव सरावा में भी पथ संचलन निकाला गया। संचलन जहां-जहां से गुजरा वहां पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना डॉ हेडगेवार के द्वारा नागपुर में मात्र 15 स्वयंसेवक संघ साथियों के साथ की गई थी। आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से सैंकड़ों की संख्या में सेवक जुड़े हुए हैं। इस वर्ष आरएसएस 96वां स्थापनी दिवस मना रहा है जिसमें सेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया। विजयदशमी पथ संचालन के कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्र उच्चारण व शस्त्र पूजन के साथ शुरू हुआ।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105
























