
गाड़ी में बनाई गुप्त जगह में मिली 2.65 करोड़ की नकदी, कुल तीन करोड़ कैश बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास एक गाड़ी से तीन करोड रुपए की नकदी मिलने का मामला सामने आया है। मामले में डीआरआई- राजस्व खुफिया निदेशालय ने गाजियाबाद के आयकर विभाग को उसकी सूचना दी जिसके बाद गाजियाबाद की इनकम टैक्स विभाग की टीम नकदी का स्रोत जांचने में लगी है। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने से हर कोई हैरान है। इस नकदी को कहां ले जाया जा रहा था इसकी भी जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआरआई की टीम को सूचना मिली कि शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही गाड़ी में बड़ी मात्रा में नकदी है जिसके बाद टीम ने पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा के पास गाड़ी को जांच के लिए रोका तो गाड़ी से एक बैग बरामद हुआ जिसमें 45 लाख रुपए रखे हुए थे। टीम ने जब गहनता से जांच की तो पता चला कि कार के दरवाजों में जगह-जगह खाने और बॉक्स बनवाए गए थे जिससे टीम ने 2.65 करोड़ों रुपय बरामद किए। कार में पैसे छिपाकर रखे हुए थे। जब कार में मौजूद लोगों से टीम ने सवाल जवाब किया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। ऐसे में टीम ने गाजियाबाद इनकम टैक्स विभाग को मामले से अवगत कराया। मामले की जांच जारी है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























