
चित्तौड़ा में हुई मारपीट के मामले में दो सगे भाई समेत आठ गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने ग्राम चितौड़ा की मढैया में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच में हुई कहासुनी व मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बहादुरगढ़ के थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि पुलिस ने मामले में सुभाष पुत्र बनारसी, कृष्ण पुत्र सुभाष, ओमपाल पुत्र गिलंद, संजीव पुत्र ओमपाल, हरीसिंह पुत्र बनारसी निवासी चित्तौड़ा की मढेया थाना बहादुरगढ़ और त्रिलोक व छत्रपाल पुत्रगण गंगाराम, अनुज पुत्र धर्मवीर निवासीगण ग्राम आलमगीरपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























