
उपैडा संघर्ष में चार दबोचे,दर्जन फरार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बाबूगढ के गांव उपैडा में दो पक्ष के बीच हुए सशस्त्र संघर्ष के आरोप में पुलिस ने नितिन त्यागी,आशीष त्यागी व भानू त्यागी तथा वरूण को गिरफ्तार कर लिया,जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।पुलिस ने 20 लोगो के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना बाबूगढ़ पुलिस ने ग्राम उपैड़ा में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के मध्य हुई कहासुनी व मारपीट की घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 03 डण्डे व पत्थर बरामद किए है।
पुलिस के अनुसार उपैडा में बच्चो के बीच हुई मामूली कहासुनी ने संघर्ष का रूप ले लिया।इस दौरान लाठी,डंडो,का खुलकर प्रयोग हुआ और पथराव हुआ जिस वजह से गांव में भगदड मच गई। मौके पर पुलिस बल तैनात है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739

























