VIDEO: आरपीएफ ने छात्रों को किया जागरूक











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने रेलवे सुरक्षा बल के साथ मिलकर थाना सिम्भावली में रेलवे किनारे स्थित गांव हिम्मतपुर के बेसिक कंपोजिट विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया जहां छात्रों व शिक्षकों को जागरूक किया कि ट्रेन पर पत्थर ना फेंके, फाटक बंद होने के दौरान उसे पार ना करें, उचित मार्ग से ही रेलवे ट्रैक को पार करें। यदि कोई नियमों की अनदेखी करता है तो वह तुरंत आरपीएफ को सूचित कर सकते हैं।
आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुभाष यादव ने इसी के साथ बताया कि किस तरह कान में हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। कान में हेडफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर ना चले। ऐसा करने से ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं देगी और जिंदगी लापरवाही की भेंट चढ़ सकती है। इस दौरान छात्रों ने आरपीएफ को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि जागरूकता अभियान में लोगों को जागरूक करेंगे और अपील करेंगे कि अपनी जान हथेली पर रखकर किसी भी कीमत पर बंद फाटक के नीचे से ना निकले और गलत तरह से रेलवे ट्रैक पार ना करें।









Related Posts

विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

🔊 Listen to this विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ तहसील क्षेत्र के गांव मुरादपुर निजामपुर में अजगर का जोड़ा देख लोगों…

Read more

पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

🔊 Listen to this पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में एक व्यक्ति…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

विशाल अजगर के जोड़े को देख उड़े लोगों के होश

पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पिलखुवा: 38 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

लापरवाही के साथ दौड़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल

लापरवाही के साथ दौड़ाई गाड़ी, वीडियो वायरल

होली स्पेशल ऑफर: ₹2,000 की शॉपिंग पर 1 किलो सॉस फ्री: 7500350063

होली स्पेशल ऑफर: ₹2,000 की शॉपिंग पर 1 किलो सॉस फ्री: 7500350063

27 फरवरी को निकलेगी बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा

27 फरवरी को निकलेगी बाबा खाटू श्याम की 28वीं निशान यात्रा

बंसल बीकानेर हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

बंसल बीकानेर हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं
error: Content is protected !!