हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर से डेढ़ सौ श्रद्धालुओं का एक जत्था शुक्रवार को मेहंदीपुर बालाजी के लिए रवाना हुआ। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेहंदीपुर बालाजी के लिए भक्त पदयात्रा पर निकले। भक्तों ने यात्रा की शुरुआत जयकारों के साथ की जो दो मार्च को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचेंगे और झंडा चढ़ाएंगे।
पंडित मोहन कुमार शर्मा, संकेत शर्मा, मनोज शर्मा, गौरव त्यागी, तरुण कंसल, मनोज कंसल,विजेंद्र पाल, हरिओम त्यागी, ओम प्रकाश, ब्रह्मपाल सिंह, प्रदीप कुमार, निर्दोष त्यागी, अक्षय कुमार शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, साधु सिंह, लीलु सिंह, विनोद शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, मुरारी लाल गोयल, खुशीराम बंसल, जुगनू मिस्तत्री, बलराम शर्मा, रितिक, अजय दहिया, सुरेश शर्मा, सुंदर गिल, विजय वर्मा आदि लोग शामिल हुए।





















