
चाय विक्रेता से हुई लूट का खुलासा: एक बदमाश सोने की चेन व बाइक के साथ गिरफ्तार
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने चाय विक्रेता के साथ हुई लूट का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जावेद पुत्र नवाबअली निवासी पीरबाउद्दीन है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने की लूटी हुई चैन व एक बाइक भी बरामद की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
ज्ञात हो कि जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्री गंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क के बाहर बदमाश ने चाय विक्रेता बुजुर्ग केसरी सिंह निवासी स्वर्ग आश्रम रोड, मोहल्ला केशव नगर, हापुड़ की सोने की चेन दिनदहाड़े लूट ली थी और मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और रविवार को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से सोने की चेन और एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























