
सात करोड़ की लागत से हापुड़ में बनेंगी सड़कें व नालियां
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ नगर पालिका अब शहर में सात करोड़ रुपए की लागत से सड़क और नाली का निर्माण कराएगी। 15वें वित्त आयोग से मिले 10 करोड़ में से यह धनराशि खर्च की जाएगी। शहर के सभी वार्डों में विकास कार्य होंगे जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी। जनवरी के मध्य/अंत में टेंडर निकालने की तैयारी है।
हापुड़ नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि 15वें वित्त आयोग से होने वाले कार्यों की सूची बनाई जा रही है। सभी वार्डों में मिली धनराशि से विकास कार्य कराए जाएंगे जिससे क्षेत्र वासियों को राहत मिलेगी।
रवि स्नैक्स कॉर्नर: अमूल मक्खन से बनीं तवा चाप खाने के लिए आर्डर करें: 9917226600 पर


























