
धीरखेड़ा में सड़क, निर्माण से उद्यमियों में हर्ष
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के औद्योगिक क्षेत्र धीरखेड़ा के विकास को अब और तेजी के पंख लगेंगे। धीरखेड़ा के मुख्य गेट से धीरखेड़ा गांव तक पीडब्लूडी द्वारा सड़क व नाला निर्माण शुरू कराया गया है जिस पर दो करोड़ 38 लाख रुपए खर्च होगा।
एक कि.मी. लम्बे सड़क मार्ग व नाला निर्माण से यातायात सुगम होगा और पानी की निकासी होगी। चीरखेड़ा के उद्यमी धीरज चुग, प्रमोद गोयल, शांतनु सिंहल, पवन शर्मा, अतुल गोयल, राजेन्द्र गुप्ता, सौरभ, कपिल आदि ने बताया कि यह धीरखेड़ा के उद्यमियों के प्रयास का नतीजा है कि धीरखेड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण हो रहा है। उन्होंने धीरखेड़ा क्षेत्र को जनपद में शामिल करने की मांग की है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447


























