
गांव महमूदपुर में दो मकानों से जेवरात व नकदी चोरी
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में चोरों ने एक किसान नेता समेत दो मकानों को अपना निशाना बनाया जहां से चोरों ने नकदी, आभूषण, कीमती सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। एक ही गांव में हुई चोरी की दो घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है जिन्होंने उचित कार्रवाई की मांग की है।
मामला मंगलवार की देर रात का है जब परिजन घर में सोए हुए थे। तभी चोर दीवार फांदकर आ धमके जिन्होंने दिग्विजय सिंह और प्रवीण कुमार के मकान को अपना निशाना बनाया।
दिग्विजय सिंह के मकान में चोर दाखिल हुए जिन्होंने उनके कमरे में रखी अलमारी और दो संदूकों के ताले तोड़कर पांच अंगूठी, ढाई सौ ग्राम चांदी, झुमकी, कुंडल, सोने का पेंडल चुरा लिया और फरार हो गए। इस दौरान उनका पांच तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, कीमती सामान चोरी हो गया जिन्हें 15 लाख का नुकसान पहुंचा है।
वहीं चोरों ने प्रवीण कुमार के मकान में दाखिल होकर उनके कमरे की कुंडी लगा दी और जमकर तांडव मचाया। चोरों ने घर से ₹3500 की नकदी और कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365
























