रालोद-सपा गठबंधन की उपचुनावों में जीत निश्चित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को यहां दावा किया कि उत्तर प्रदेश मे हो रहे दो विधानसभा खेकड़ा व रामपुर तथा लोकसभा मैनपुरी उप चुनाव में रालोद-सपा गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। इन तीन उपचुनावों में भाजपा की पोल खुल जाएगी।
रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी रामपुर जाते वक्त कुछ समय के लिए बृजघाट पर रुके और कार्यकार्ताओं से वार्ता की कार्यकर्ता जय प्रदीप, अशोक सिंह, संजीव भरना, सरदार कुंवर सिंह, सतेंद्र सिंह आदि ने रालोद नेता का स्वागत किया।
रालोद नेता जयंत चौधरी ने कहा कि इन तीन उपचुनावों में जनता भाजपा को पूरी तरह नकार देगी और भाजपा से लोगों की दूरी साफ दिखाई देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव फतह करने के लिए चुनाव के मोर्चे पर डट जाएं।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























