हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ में रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक का आयोजन हुआ जहां रालोद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सरकार को जी भरकर कोसा। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी प्रधान ने कहा कि सरकार अपने चुनावी वादों को भूल गई है और किसानों का आर्थिक शोषण हो रहा है। प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा। डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद भी किसानों के गन्ने का समय पर भुगतान नहीं हो रहा। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल ने कहा कि 17 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। ऐसे में वह उन्हें चुनावी वादे याद दिला रहे हैं जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं। 14 दिन में किसानों के गन्ने के बकाया भुगतान की बात कही गई थी जो अभी तक नहीं हुई। साथ ही किसानों के बिजली के बिल भी माफ नहीं हुए।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















