हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता फ्लाईओवर पर एक गाड़ी और ट्रोले की भिड़ंत हो गई। इस दौरान रिटायर्ड सीओ की मौके पर मौत ही गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस थाने ले आई।
मामला शुक्रवार की रात का है जब बहादुरगढ़ के सदरपुर स्थित पेट्रोल पंप के संचालक और रिटायर सीओ जवाहरलाल पुत्र कन्हैयालाल अपने बेटे विनोद के साथ i20 कार में सवार होकर नोएडा जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी बछलोता फ्लाईओवर पर पहुंची तो ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि जवाहरलाल की मौत हो गई जबकि उसका बेटा घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराया जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041























