गुर्जर सम्राट मिहिर कुल हुण को याद किया
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): गुर्जर सम्राट मिहिर कुल हूण की स्मृति में गांव मुक्तेश्वरा में चौधरी धर्म सिंह के निवास पर पंचायत का आयोजन कर, उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पंचायत की अध्यक्षता महिपाल आर्य ने की तथा संचालन ओमेंद्र प्रिंसिपल ने किया। इतिहासकार प्रो० डॉ० सुशील भाटी ने गुर्जर सम्राट के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि पांचवीं शताब्दी में सम्राट मिहिर कुल हूण का राज था व एक वी शताब्दी में कुषाणों जिक्र किया, इन्होंने बताया कि सम्राट मिहिर कुल हूण की जयंती सावन की शिवरात्रि के दिन आती है, इस दिन को सभी उत्सव के रूप में मनाए। भाकियू अराजनैतिक जिलाध्यक्ष पवन हूण अपने संदेश में बताया कि समाज का एक जुट होना व शिक्षित होना तथा राष्ट्र की सेवा करना बड़े गर्व की बात है।महिपाल आर्य ने गुर्जरों के इतिहास के बारे में चर्चा की और कहा कि समाज को जागृत व मजबूत होने की जरूरत है, और उन्होंने कहा जो पहल मुक्तेश्वरा गांव में हुई है इसके लिए धन्यवाद देता हूं इस मौके पर 12 गांवों के मुख्य व्यक्ति उपस्थित रहे, गांव मुदाफरा से कैप्टन महिपाल ने कहा कि प्रत्येक गांव में जो भी प्रोग्राम होगा, उसमें मैं हाजिर रहूंगा तथा तन मन धन से साथ रहूंगा। कार्यक्रम की रूपरेखा मा० लीले सिंह व कपिल हूण, तथा सूबेदार विक्रम सिंह मुक्तेश्वरा ने की । इस कार्यक्रम में दत्तियाना, शुक्लमपुरा, औरंगाबाद, अट्टा, मुदाफरा, मुक्तेश्वरा, नवल, गोहरा, माधापुर डेहरिया, मंडैया, सलारपुर आदि उपस्थित थे।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700


























