जनपद हापुड़ में गेंहूं की सरकारी खरीद शुरु हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार की बेवसाइट पर पंजीकरण किसान ही सरकारी गेंहूं क्रय केंद्रों पर गेंहूं बेच सकेंगे। जनपद हापुड़ में साइबर कैफे व जन-सुविधा केंद्रों को लॉकडाउन से मुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा एक प्रैस नोट में बताया गया है कि रबी विपणन वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत गेंहू खरीद में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाए जाने हेतु कृषकों का ऑनलाइन पंजीकरण कराया जाना आवश्यक है। जनपद हापुड़ के किसानों के पंजीकरण हेतु जनपद में साईबर कैफे, जन-सुविधा केंद्रों को लॉकडाउन से मुक्त किया गया है। ई-सुविधा केंद्र संचालक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।



























