हापुड़, सीमन/पंकज कश्यप (ehapurnews.com): भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने रविवार को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी मंदिर में पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने पंचमुखी शिवलिंग और राम दरबार के दर्शन भी किए और देश को स्वस्थ रखने की प्रार्थना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल व भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने मंदिर में साफ सफाई भी की और अपनी आस्था का परिचय दिया।
मकर संक्रांति के पर्व पर रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया अच्छेजा पुल के पास स्थित बालाजी धाम पहुंचे जहां उन्होंने गर्भ ग्रह में बालाजी महाराज, प्रेतराज सरकार और भैरव बाबा के दर्शन किए। इस दौरान ई-हापुड़ न्यूज से बात करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों पर भारतीय जनता पार्टी 15 जनवरी से 22 जनवरी तक विशेष अभियान चला रही है जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी आसपास के मंदिरों में पहुंचकर साफ-सफाई करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि 22 जनवरी को बालाजी मंदिर से निकलने वाली विशाल धर्म यात्रा में बड़ी से बड़ी संख्या में शामिल हो।
वहीं भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर में 22 जनवरी को प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्सव का माहौल है जिसे सनातन प्रेमी हर्षोल्लाह से मना रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री डॉक्टर विकास अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने प्रसाद वितरित किया और मंदिर में सेवा की। डॉ विकास अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हमारे सामने हो रही है। इस अवसर पर मंदिर के पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज, धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, अर्जुन पुंडीर, मनजीत, ऋतिक त्यागी, ध्रुव कंसल, मुख्य पुजारी अमित आदि उपस्थित रहे।

घर पर तैयार होने के लिए बुलाएं मेकअप आर्टिस्ट: 8218124225























