अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर टूटेगा रिकार्ड
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को पूरी तरह सफल बनाने के उद्देश्य से जनपद भर योगा कक्षाएं चल रही है, जनपद का ही कोई ऐसा पार्क व विद्यालय परिसर बचा होगा, जहां लोग स्वेच्छा से योग की कक्षाओं में शामिल न हो रहे है।
योगाचार्य रोहन आर्य व अर्चना कंसल बताती है कि योग के प्रति जागरुक लोग स्वतः ही भोर में पार्कों में पहुंच जाते है और योग की विभिन्न क्रियाओं में शामिल होकर योगा करते है। योग सौ रोगों की एक कारगर दवा है जिसके प्रयोग से रोग दूर भागता है योग कक्षाओं में लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरुक किया जाता है।

क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ के तत्वावधान में जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए जा रहे है जिनमें महिलाएं व पुरुष योग हेतु उमड़ रहे है। क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री डा.विकास अग्रवाल का कहना है कि योग के प्रति लोगों को जागरुकता को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार योग दिवस पर रिकार्ड टूट जाएगा।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622































