
यूपी में राशन कोटेदारों को मिला लाभांश वृध्दि का उपहार
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सूबे के राशन कोटेदारों को लाभांश वृध्दि का उपहार देकर सम्मानित किया।इस सिलसिले मे जनपद हापुड की तीनो तहसील मे लाइव प्रसारण दिखाया गया।हापुड कलैक्ट्रेट सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि विधायक विजयपाल आढती रहे।
राशन कोटेदारों की आस
नई प्रणाली, लाभांश वृद्धि से उल्लास उत्तर प्रदेश के 78 हजार+ उचित विक्रेताओं के लाभांश में वृद्धि करने का उपहार शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा संजीव प्रसारण किया गया। उसी के निमित विधानसभा क्षेत्र हापुड़ के कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विजयपाल आढती ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित किया और कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर राशन डीलर व प्रशासनिक अफसर तथा आपूर्ति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















