हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव उपेड़ा स्थित एक मकान में 13 साल की किशोरी को मकान में ले जाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र शर्मा निवासी भडंगपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि बाबूगढ़ क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि वह सब्जियां बेचकर परिवार का पालन पोषण करती है। शुक्रवार की शाम 5:00 बजे पीड़िता ने अपनी 13 साल की बेटी को घर से सब्जी बेचने के लिए बाबूगढ़ कस्बा एक दुकान पर भेजा था जहाँ जितेंद्र उसे मिला। इसके बाद आरोपी उसे बहला-फुसला कर अपने साथ गांव उपेड़ा स्थित एक मकान में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे ई रिक्शा में बैठाकर घर भेज दिया। पीड़िता घर पहुंची इसके बाद उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
30 हजार की डाउन पेमेंट और फ्री गिफ्ट के साथ ले जाएं ई-रिक्शा: 7906867483























