Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राजस्थान के जोधपुर से आई पुलिस ने लूट के गहने खरीदने के आरोप में एक सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार किया है। जोधपुर पुलिस ने जनपद हापुड़ के पिलखुवा के गांधी बाजार में छापामार कार्रवाई की जहां से पुलिस द्वारा लूट के गहने खरीदने के मामले में सराफ सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ जोधपुर ले गई।
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बदमाशों ने 26 नवंबर की रात को जोधपुर के शास्त्री नगर स्थित एक मकान में डकैती की घटना को अंजाम दिया था जहां से बदमाश लाखों रुपए कीमत के गहने, नकदी समेत अन्य सामान लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर चुकी है और बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने पिलखुवा में छापामार कार्रवाई की और सर्राफ को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सर्राफ ने लगभग 60 लाख रुपए कीमत के गहने 20 लाख रुपए में खरीदे थे।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















