
अमृत डेयरी पर छापेमारी, 20 लीटर संदिग्ध घी सीज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में नवरात्रि पर्व को देखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। आयुक्त के आदेश और जिलाधिकारी के निर्देश पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के सादुल्लापुर लोधी गांव स्थित अमृत डेयरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान टीम ने डेयरी से घी के दो नमूने संग्रहित किए। इसके साथ ही करीब 20 लीटर संदिग्ध घी को सीज कर दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले लोगों में हलचल मच गई।
नवरात्रि के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के मद्देनजर मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग सतर्क है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अब घी के नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















