
घर से नाबालिग पोती को ले जाने का आरोप, दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को घर से ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के दादा ने दो युवकों पर अपनी पोती को घर से ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शिकायत के मुताबिक, 7 अक्टूबर की सुबह करीब तीन बजे गाजियाबाद के डासना स्थित जमाईपुरा निवासी सुहेल और मसूरी के फूलगढ़ी निवासी सलमान पुत्र यूनुस कथित तौर पर किशोरी को घर से ले गए। पीड़ित दादा का आरोप है कि इससे पहले भी आरोपी उसकी पोती को ले जा चुके हैं।
घटना के बाद से परिजन परेशान हैं। बुजुर्ग ने पुलिस से अपनी नाबालिग पोती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वहीं, पिलखुवा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और किशोरी की बरामदगी को लेकर जानकारी का इंतजार है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559






















