
हापुड़ में न्यायालय भवन निर्माण हेतु जल्दी मिलेगी धनराशि
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव जागरूक रहने वाले हापुड के विधायक विजयपाल आढती ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर जनपद हापुड़ में न्यायालय भवन निर्माण के लिए धनराशि आवंटित किए जाने व जनपद हापुड़ की सीमा विस्तार की मांग को लेकर मुलाकात की।विधायक विजयपाल आढती के अनुसार मुख्यमंत्री ने दोनो मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने तथा जल्द से जल्द पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।विधायक के साथ हापुड एस एस वी कालेज के प्रधान प्रदीप गुप्ता व सचिव अमित अग्रवाल जोनी भी थे।उन्होने कहा कि न्यायालय भवन निर्माण से वादकारी लाभान्वित होंगे और रोजगार के अवसर बढेंगे।विधायक के प्रयास की नागरिको ने प्रशंसा की है।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















