
हापुड़ के शिवगढ़ी मोहल्ले में निकला अजगर, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के मोहल्ला शिवगढ़ी में शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे एक छोटा अजगर दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक अजगर दिखाई देने के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया और लोग सतर्क हो गए।
जानकारी के अनुसार, रात के समय मोहल्ले में अजगर दिखाई देने पर स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह अजगर को पकड़ लिया और उसे सुरक्षित तरीके से बंद कर दिया। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने अजगर को आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया। अजगर दिखाई देने की घटना के बाद मोहल्ले में काफी देर तक चर्चा होती रही।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365






















