
ज्वाला जी से पैदल यात्रा कर ग्राम गजालपुर पहुंचीं माता रितु नंदगिरी, बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम गजालपुर स्थित मां त्रिज्योति सिद्धपीठ से जुड़ी श्री श्री 1008 माता रितु नंदगिरी जी ने 25 सितंबर को हिमाचल प्रदेश स्थित ज्वाला जी मंदिर से माता की ज्योत लेकर पैदल पदयात्रा प्रारंभ की। यह यात्रा चिंतपूर्णी, आनंदपुर साहिब और अंबाला सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए ग्राम गजालपुर, पोस्ट बाबूगढ़ छावनी, जनपद हापुड़ पहुंची जहां यात्रा का श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया।
अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा, उज्जैन से जुड़ीं पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 माता रितु नंदगिरी जी की इस धार्मिक यात्रा में क्षेत्र के 11 लोग भी शामिल हुए। यात्रा में प्रमोद, शिवराज, हरिराज, वर्षा, राजू और बृजेश सहित अन्य श्रद्धालु साथ रहे।
पदयात्रा के बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने माता का भव्य स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने माता की ज्योत के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
यह धार्मिक पदयात्रा मां के प्रति आस्था और भक्ति का प्रतीक बनी हुई है। ग्राम गजालपुर स्थित मां त्रिज्योति सिद्धपीठ में माता रितु नंदगिरी जी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















