
नवरात्रि का पर्व शुरू, दिल्ली स्थित कालका मंदिर से भक्त लाए माता की ज्योत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में दिल्ली स्थित कालका माता मंदिर से माता की पवित्र ज्योत लेकर आ रहे भक्तों का बाबूगढ़ में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया और प्रसादी का वितरण किया।
जानकारी के अनुसार, मां चामुंडा दुर्गा मंदिर, दिल्ली से निकली 153वीं महा अखंड ज्योति पदयात्रा में शामिल भक्त माता की ज्योत के साथ यात्रा कर रहे हैं। यात्रा में शामिल झांकियों को बेहद सुंदर तरीके से सजाया गया है। रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजी झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
यात्रा में भक्त डीजे की धुन पर माता रानी के भजनों के साथ नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। इस धार्मिक यात्रा में मां चामुंडा दुर्गा मंदिर, ग्राम पिपाला इक्लाशपुर, जनपद बुलंदशहर तथा मां ज्वाला जी मंदिर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश से जुड़ी धार्मिक आस्था भी देखने को मिल रही है।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के मेन रोड पर यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं पर फूल बरसाकर स्वागत किया। साथ ही प्रसादी वितरित कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे क्षेत्र में माता के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना रहा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















