👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गन्ना भुगतान में देरी और किसानों के गुस्से के बाद जनपद हापुड़ के चार गांव से सिंभावली चीनी मिल के क्रय केंद्र हटा दिए गए हैं। यह क्रय केंद्र मेरठ, बुलंदशहर की चीनी मिलों को अब गन्ने की सप्लाई करेंगे। बता दें कि हापुड़ की दोनों शुगर मिलो पर करीब 170 करोड़ रुपए बकाया है। ऐसे में किसान लगातार दूसरी चीनी मिलों से इन केंद्रों को जोड़ने की मांग कर रहे थे। ऐसे में गांव सैदपुर झड़ीना मवाना शुगर मिल, तिबड़ा, अयादनगर दक्षिणी और नली हुसैनपुर द्वितीय अनामिका शुगर मिल को गन्ना सप्लाई करेंगे।






















