लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन










हापुड़, सीमन / अशोक तोमर (ehapurnews.com): मनरेगा की बहाली की मांग को लेकर 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के आंदोलनकारी नेताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में गुरुवार को हापुड़ में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर धरना दिया और योगी की पुलिस के व्यवहार की निंदा करते हुए मामले को विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस हाई कमान के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी तादाद में नगर पालिका परिषद हापुड़ परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और धरना देकर नारेबाजी की। कांग्रेसजनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेस नेताओं ने बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया जिसके फलस्वरुप कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अनेक कांग्रेसजन घायल हो गए। इसके अतिरिक्त अनेक नेताओं को लखनऊ पहुंचने से पहले ही हाऊस अरेस्ट कर लिया तथा अनेक नेताओं को रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। प्रदेश सरकार ने विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया हैं।








  • Related Posts

    धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधान सभा क्षेत्र के भूतपूर्व विधायक असलम चौधरी समाज वादी पार्टी से एक बार फिर प्रत्याशी हो सकते है।उन्होने लखनऊ में समाजवादी…

    Read more

    नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ बरामद होने केे मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

    धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

    नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

    नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

    प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

    प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

    मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

    मुस्लिम भाईयों ने रमजान का रोजा रखा

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी

    मून बेवरेज कंपनी के प्लांट पर टैक्स का सर्वे बुधवार भी रहा जारी
    error: Content is protected !!