
👁 34 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गंगा पुल की रेलिंग पर एक व्यक्ति ने चढ़कर हंगामा किया और आत्महत्या का प्रयास किया। आधे घंटे तक हुए हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिसने समझा बुझाकर व्यक्ति को नीचे उतारा जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
बताया जा रहा है कि पति ने शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से ₹100 मांगे। पत्नी ने रुपए देने से इनकार कर दिया तो व्यक्ति पुल की रेलिंग पर चढ़ गया। इसके बाद उसने हंगामा किया और आत्महत्या का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को समझाकर नीचे उतारा।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600























