
बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सोमवार को हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान करने की मांग की और नकली खाद-बीज बेचने वालों पर शिकंजा कसने की भी मांग उठाई। किसानों ने कहा कि उनकी मांगों पर ध्यान दिया जाए और कार्रवाई की जाए। गन्ने का समय पर भुगतान न होने से किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसे में किसान यहां-वहां से रुपए ब्याज पर लेकर लगाने को मजबूर है।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि शीघ्र से शीघ्र उनकी समस्या का समाधान किया जाए और किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान कराया जाए अन्यथा वह जबरदस्त आंदोलन करेंगे।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























