👁 0 views Views
संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी समस्याएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां फरियादियों की फरियाद सुनी गई। हापुड़ की सदर तहसील में हापुड़ के जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक हापुड़ अभिषेक वर्मा ने आने वाले फरियादियों की फरियाद सुनी और गुणवत्तापूर्ण समस्या के समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी के साथ धौलाना तथा गढ़मुक्तेश्वर तहसील में भी समस्या लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुनाया गया और शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
https://youtu.be/RaCPv2BZU8E

























