👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में लोगों की राशन कार्ड, बुजुर्गों की पेंशन आदि से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी उन्हें अवगत कराया जाएगा। लोगों की समस्याओं के निपटारे के लिए यह शिविर लगाया गया जो 11 महीने तक चलेगा। पीएल वालंटियर अमित शाह और तुलसी शर्मा ने बताया कि कैंप में आधार, पेन, पेंशन आदि से जुड़ी समस्याओं का निपटारा होगा। साथ ही सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में भी उन्हें अवगत कराया जाएगा।





















